फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज के पास सिंकिंग जोन से हटेंगे तहबाजारी, दूसरी जगह होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने नए साल से पहले क्षेत्र खाली करवाने की शुरू की प्रक्रिया, 10 करोड़ से बनेगा नया परिसर
विज्ञापन

अभी 15 से अधिक दुकानें और ढारे हैं मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान के साथ लगते सिंकिंग जोन में कारोबार कर रहे तहबाजारियों को जल्द ही यह जगह खाली करनी होगी।
नगर निगम ने इन्हें जगह खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही तहबाजारियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नगर निगम नए साल से पहले इस क्षेत्र को खाली करवाना चाहता है। यहां अभी 15 से अधिक दुकानें और ढारे बने हुए हैं। इन्हें हटाकर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नया परिसर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से किया जाएगा। नगर निगम पहले भी यहां के तहबाजारियों को जगह खाली करने के आदेश जारी कर चुका है। इसके बाद कुछ तहबाजारी निगम के आदेशों के खिलाफ अदालत पहुंच गए थे। निगम का कहना है कि परिसर में पंजीकृत तहबाजारियों को दूसरी जगह कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। रिज पर पदमदेव परिसर के साथ लगते इस क्षेत्र को सिंकिंग जोन के रूप में चिह्नित किया है।
विज्ञापन

यहां करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नया परिसर बनाने की योजना है। आपदा प्रबंधन के तहत इसके लिए बजट भी मंजूर हो चुका है। हालांकि तहबाजारियों के कब्जे के कारण मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नए परिसर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जा रही है। तहबाजारियों को इस जगह से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें