फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में लावारिस कुत्तों का आतंक, महिला को किया लहूलुहान

Mon, 23 Sep 2019 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। मालरोड के बाद अब सोमवार को रामनगर में लावारिस कुत्ते ने एक महिला को काट लिया। महिला दिनेश सूद रामनगर की रहने वाली है। सुबह करीब छह बजे रामनगर रेन शेल्टर के पास से गुजरते वक्त लावारिस कुत्ते ने इनकी दायीं टांग पर दांत गड़ा दिए। महिला ने किसी तरह कुत्ते से जान बचाई। बाद में महिला ने आईजीएमसी जाकर उपचार करवाया।

विज्ञापन


महिला ने कहा कि यही कुत्ता दो हफ्ते में तीन लोगों को काट चुका है। इस बारे में पार्षद और नगर निगम को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कुत्ते को नहीं पकड़ा गया है। उधर, स्थानीय पार्षद जगजीत सिंह बग्गा ने कहा कि उन्हें कुत्ते के काटने की शिकायत मिली है।

इस बारे में निगम की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। नगर निगम की टीम दिन भर कुत्ते की तलाश करती रही, लेकिन वार्ड में इसका कहीं पता नहीं चला। अब मंगलवार को दोबारा टीम इसे पकड़ने के लिए रामनगर जाएगी। वीपीएचओ नीरज मोहन ने कहा कि जल्द ही इस कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को भी मालरोड और राजभवन एरिया में लावारिस कुत्तों ने लोगों को काट लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें