अग्निशमन विभाग को देर रात करीब दो बजकर सात मिनट पर फोन किया गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। रात लगभग दो बजे उद्योग में आग लगने की सूचना मिली थी जिस पर तुरंत फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस गाड़ियों में पानी खत्म हो गया। इसके बाद सेक्टर छह में लगाए फायर हाईड्रेंट खराब होने पर सेक्टर एक में हिमुडा के ऑफिस के बाहर स्थापित फायर हाईड्रेंट से पानी भरना पड़ा।
इसमें काफी समय लग गया। उद्योग में प्लास्टिक और गत्ता होने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। इसके बाद एक फायर टेंडर बद्दी और एक कालका से मंगवाना पड़ा। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर कश्मीर सिंह ने बताया कि उद्योग में आग लगने की सूचना लगभग दो बजे रात को मिली थी।
इस पर तुरंत दो फायर टेंडर को घटनास्थल पर भेजा और लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।