फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन तक अंधड़, ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 06 May 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन तक अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में रविवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में नौ मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह से दोपहर तक शहर में धूप खिली। दोपहर बाद एकाएक काले बादल छा गए। कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा हो गया। 

विज्ञापन

तापमान में आया ये बदलाव

इस दौरान शहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। हालांकि, थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो गया और दोबारा धूप खिल गई। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.8, ऊना में 39.3, सुंदरनगर में 33.8, भुंतर में 32.5, धर्मशाला में

28.6, नाहन में 31.3, सोलन में 30.0, कांगड़ा में 33.9, बिलासपुर में 36.1, हमीरपुर में 34.0, चंबा में 32.5, डलहौजी में 19.6, केलांग में 16.5 और कल्पा में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें