इस अनुसंधान टीम में सुदर्शन वैद्य संग्रहालय अधीक्षक, कुमार मंगल, बलवंत राय, डॉ. मानवेंद्र सिंह, वरल कुमार बैन, कुमारी अहाना घोष शामिल हैं। रिसर्च टीम द्वारा मध्य शिवाली क्षेत्र में प्रदेश के घुमारवीं तहसील की सीर खड्ड की धारा बम्म में सर्वेक्षण कार्य कर रही है। इसी दौरान टीम को पाषाण कालीन संस्कृति से जुड़े औजार मिले हैं।
इसे असुलियन संस्कृति के नाम से जाना जाता है। उस समय के कई प्रकार के औजार जैसे हस्त कुठार, हंडेक्स, कलिबर, हिमुखीय चॉपर, स्क्रैपर, असुलियन पीक, कुदाल आदि टीम को मिले हैं।
जांच टीम को असूलियन अवस्थापना के साथ-साथ सोहानियन संस्कृति के औजार भी प्राप्त हुए हैं। जो और भी दिलचस्पी जगाने वाला है। अभी टीम अगले कई दिनों तक जिला में सर्वेक्षण कार्य करेगी।