फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंबाघाट में रेलवे फाटक के ऊपर स्टील प्लेट्स डालने का कार्य जल्द होगा शुरू

Mon, 13 Nov 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर कनेक्टीविटी कार्य में भी आई तेजी
600 मीटर लंबे फ्लाईओवर पर 90 फीसदी कार्य हो चुका है पूरा
कालका-शिमला एनएच पर दूसरे चरण में है सड़क का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच में दूसरे चरण चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य में चंबाघाट रेलवे फाटक के ऊपर जल्द ही स्टील प्लेट्स डालने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए कंपनी ने सभी तैयारियां कर ली हैं और प्लेट्स का निर्माण भी कर दिया है। रेलवे से अनुमति मिलते ही फ्लाईओवर पर स्टील प्लेट डाल दी जाएगी।
वहीं फ्लाईओवर की कनेक्टीविटी कार्य को भी तेज कर दिया है। कथेड़ की ओर से फ्लाईओवर की कनेक्टीविटी के साथ मेटलिंग कार्य भी पूरा कर दिया है। जबकि दूसरी ओर कार्य को किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने फरवरी में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले जून-2023 का लक्ष्य रखा था। लेकिन बरसात के चलते यह कार्य करने में कंपनी को काफी दिक्कत आई। लेकिन अब कंपनी ने कार्य को तेजी से करने के लिए कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि हाईवे पर दूसरे चरण में चंबाघाट (सोलन) से कैथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन का निर्माण कार्य चला हुआ है। सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए पहाड़ियों की कंटिग की जा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी भी आ रही है। वहीं शहर के साथ लगते चंबाघाट में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चला हुआ है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी ने कार्य शुरू किया है। 10 फीसदी निर्माण कार्य शेष रह गया है। इस कार्य के पूरा होने पर लोग आरामदायक सफर कर पाएंगे। इससे चंबाघाट में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें