अब प्रदेश में प्राइमरी स्तर की पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। सत्र 2015-16 से प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए आसान पाठयक्रम होगा।
नए पैटर्न में मनोरंजन के साथ बाहरी ज्ञान भी मिलेगा। इसमें प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की जानकारी, लोक कथाएं और स्थानीय बोली को अधिक महत्व दिया जाएगा।
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने तीसरी, चौथी तथा पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में यह बदलाव किया है। इससे पहले वर्ष 2002 में पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ था।