फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाए राज्य सरकार : धूमल

Tue, 01 Jul 2014 11:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महंगाई पर बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं से पूछा है कि राज्य सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए अब तक क्या कदम उठाए?
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार सचमुच में उपभोक्ताओं को राहत देना चाहती हो तो पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरें तुरंत कम करे, क्योंकि ये प्रदेश सरकार के हाथ में है।

क्या हिमाचल के कांग्रेसी अपनी सरकार पर ये दबाव बनाएंगे? धूमल ने कहा कि कांग्रेस के नेता आजकल महंगाई पर बहुत बयानबाजी कर रहे हैं। जिस पार्टी ने देश में 55 वर्ष राज किया हो और देश की आर्थिक स्थिति को तहस-नहस किया हो, भ्रष्टाचार से बदनाम किया हो, उसके तथाकथित नेता ऐसी बातें करें तो आम आदमी हंसता है।
विज्ञापन


उनको इतना भी पता नहीं कि पेट्रोल की कीमतों को बाजार भाव के साथ जोड़ने का निर्णय और डीजल के मूल्य में प्रतिमाह 50 पैसे की बढ़ोतरी का फैसला कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए ने किया था।

 एक महीने में ही ये अपने क्रिया-कलापों को कैसे भूल गए? हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में एनडीए सही नीतियां बनाएगी और उनका पालन भी करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें