फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी बिगुल: 7 पदों के लिए पहले दिन 12 ने भरे नामांकन

Wed, 15 Jun 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का चुनावी बिगुल बज गया है। नामांकन पत्र भरने के पहले दिन पदाधिकारियों के सात पदों के लिए 12 कर्मचारियों ने आवेदन किया। सदस्यों के सात पदों के लिए पांच कर्मियों ने नामांकन पत्र भरे। बुधवार नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के चुनाव 23 जून को होंगे। मंगलवार को चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल के पास अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए अश्वनी ठाकुर, उपप्रधान पद के लिए ओमप्रकाश ठाकुर, विनोद चौहान, महासचिव पद के लिए देवेंद्र चौहान, विनोद चौहान, बीआर हरनोट, सह

सचिव पद के लिए राजेंद्र नेगी, संगठन सचिव पद के लिए सतीश ठाकुर, बलवीर मोदका और कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज चौहान और किशोर ठाकुर ने नामांकन पत्र भरे। सात सदस्यों के पदों के लिए पवन शर्मा, कर्म चंद, मनोहर लाल, अविनाश चौहान और
विज्ञापन


संतराम ने नामांकन पत्र जमा करवाए। प्रतिभागी उम्मीदवारों की सूची की छंटनी 16 जून को शाम तीन बजे होगी। 17 जून को दोपहर चार बजे तक नामांकन वापसी होगी। नाम वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी। मतदान 23 जून को

सुबह दस बजे से तीन बजे तक होगा। मतगणना 23 जून को ही शाम तीन बजे के बाद शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। शिक्षा निदेशालय शिमला में चुनाव होंगे। बैैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें