फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 अप्रैल से मंडी में, 300 पहलवान दिखाएंगे दमखम

Fri, 07 Apr 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं(बिलासपुर)

सार

कुश्ती  प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 300 पहलवानों के भाग लेने का अनुमान है। कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि पहलवानों का वजन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होगा। इसके बाद किसी का वजन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता(सांकेतिक) - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय जूनियर, सब जूनियर( कैडेट) कुश्ती प्रतियोगिता मंडी के कन्सा चौक अखाड़ा में होगी। यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल को होगी। अव्वल रहने वाले पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 300 पहलवानों के भाग लेने का अनुमान है। कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि पहलवानों का वजन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होगा। इसके बाद किसी का वजन नहीं किया जाएगा। जूनियर आयु वर्ग में 17 से 20 और जन्म वर्ष 2003, 2004, 2005 होना चाहिए।

विज्ञापन


कैडेट आयु वर्ग में 15 से 17 वर्ष, जन्म वर्ष 2006, 2007, 2008 रहेगा। राज्य स्तरीय जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता 16 से 18 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें