फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आज राज्य स्तरीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता

Wed, 19 Feb 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 अमर उजाला के सह संस्थापक मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विचार प्रवाह  आज आईटीआई मंडी में होगी। प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर विजेता और उपविजेता रहीं छह टीमें हिस्सा लेंगी। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी संघवाद सशक्त देश के लिए अनिवार्य है, विषय पर टीम के रुप में शामिल होंगे। एक टीम पक्ष और दूसरी विपक्ष में विचार रखेगी। हर प्रतिभागी को प्रतियोगिता में विचार रखने के लिए कुल 6 मिनट का समय दिया जाएगा। पांच मिनट पर एक चेतावनी घंटी बजेगी।

विज्ञापन


इसके एक मिनट बाद समाप्ति घंटी बजेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों की टीम को इनाम में 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को को 75 सौ रुपये और तृतीय स्थान के लिए 5 हजार की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा दो 3-3 हजार के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में समान अंक की स्थिति में पुरस्कार राशि विभाजित कर विजेताओं को दी जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और प्रतिभागियों के लिए सर्वमान्य होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें