फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kabaddi competition: हिमाचल के पांवटा साहिब में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 25 Jul 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि जूनियर वर्ग में बाल और बालिकाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 12-13 अगस्त और सब जूनियर की बाल और बालिकाओं की प्रतियोगिता 14-15 अगस्त को पांवटा में करवाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर और सब जूनियर की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता अगस्त में शुरू होगी। इस बार यह प्रतियोगिता सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसमें सभी जिला की टीमें यमेत अन्य टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि जूनियर वर्ग में बाल और बालिकाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 12-13 अगस्त और सब जूनियर की बाल और बालिकाओं की प्रतियोगिता 14-15 अगस्त को पांवटा में करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


जूनियर वर्ग की बाल और बालिकाओं की टीमों को 11 अगस्त और सब जूनियर वर्ग की बाल और बलिकाओं की टीमों को 13 अगस्त की शाम तक रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में लड़कियों का भार 65 किलोग्राम और लड़कों में 70 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं सब जूनियर में बाल और बालिकाओं का वजन 55 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें