फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू, सिरमौर ने लाहौल-स्पीति को दी करारी शिकस्त

Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

मैच में सिरमौर की टीम ने बेहतरीन खेलते हुए लाहौल-स्पीति को 16-0 से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आठ टीमें भाग ले रही है। 
विज्ञापन
चंबा में हॉकी प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मंडी ने चंबा की टीम को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में सिरमौर की टीम ने बेहतरीन खेलते हुए लाहौल-स्पीति को 16-0 से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आठ टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह तीस अक्तूबर को किया जाएगा। पहले दिन खिलाड़ियों में मैच के दौरान खासा जोश दिखा। साथ ही चौगान में मैच के दौरान भीड़ भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें