राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
सोलन के ठोडो मैदान में डाइट सोलन की ओर से राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समरोह में नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें चार छात्र और दो छात्राओं की टीमें शामिल है।
इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहान कांगड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासिबा कांगडा, राजकीय छात्रा विद्यालय पोर्टमोर शिमला और राजकीय छात्रा विद्यालय घुमारवीं शामिल हैं।
उद्घाटन के बाद सभी टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के समापन में समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।