फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों से एमओयू पर श्वेतपत्र जारी करे प्रदेश सरकार: राठौर

Fri, 19 Jul 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि उद्योगपतियों से एमओयू पर सरकार शीघ्र श्वेतपत्र जारी करे ताकि लोगों को वास्तुस्थिति के बारे में पता चल सके। मुख्यमंत्री गुजरात में उद्योगपतियों से मिलने जा रहे हैं और वहां समझौता ज्ञापनों में हस्ताक्षर करने से कई सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नए राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मिलेगी और उनको भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने की कड़े शब्दों में निंदा करती है। 

राठौर ने राजीव भवन में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है और पिछले छह माह में 9814 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 511 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। प्रदेश में शासन कमजोर हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस 4 अगस्त को बागथन में डॉ. वाईएस परमार जयंती मनाएगी  

हरियाणा की लड़की से जुड़े मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।  सेब का समर्थन मूल्य 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाना बागवानों से मजाक है। बरसात में ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है और बागवानों को परेशानी हो रही है।

कीटनाशकों की कमी हो रखी है और सेब पर स्कैब की मार पड़ रही है। बाजार में दवाओं की कमी है। बागवानों की फसल का बीमा किया जाता है और उनको क्लेम नहीं मिल रहा। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस चार अगस्त को बागथन में डॉ. वाईएस परमार जयंती मनाएगी।

डॉ. परमार के पोते आनंद परमार की अध्यक्षता में एक क मेटी गठित की गई है। इस कमेटी में 7 उपाध्यक्ष और दो सचिव सहित 14 सदस्य रखे गए हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को भी कांग्रेस सम्मानित करेगी। 
विज्ञापन

एनएसयूआई कांग्रेस का महत्वपूर्ण अंग : राठौर

 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस हर संभव सहायता करेगी। दो साल से प्रदेश एनएसयूआई का अध्यक्ष पद रिक्त पड़ा है।

इस वजह से एनएसयूआई की गतिविधियां सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई की शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें कुलदीप सिंह राठौर और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन विशेष रूप से मौजूद रहे।

राठौर ने कहा कि संगठन को ताकत देने के लिए एनएसयूआई जैसे छात्र संगठन का सक्रिय होना अति आवश्यक है। एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए उन्होंने प्रयास तेज कर दिए हैं।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के उपरांत एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों को प्रदेश कांग्रेस की तरफ  से हर संभव सहायता मिल रही है।

 इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव और हिमाचल प्रभारी जगदेव गागा, बलदेव ठाकुर, अमित पठानिया, वीनू मेहता, मनीष ठाकुर, विशाल, शुभम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें