फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बसंतपुर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को खिलाया जा रहा घुन लगा आटा, खराब हो चुका चावल, निरीक्षण में खुलासा

Thu, 13 Nov 2025 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने जब बुधवार को वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया तो वहां के हालात देखकर वे स्वयं भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने किया बसंतपुर वृद्धाश्रम का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के बसंतपुर वृद्धाश्रम में बड़े स्तर पर लापरवाही सामने आई है। यहां रह रहे बुजुर्गों को घुन लगा आटा और खराब दाल-चावल खिला जा रहे हैं। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने वीरवार को वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया, जिसमें इसका खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान गोदाम से एक्सपायर दाल चना के बोरे भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

बसंतपुर वृद्धाश्रम में 50 बुजुर्ग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री दान करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के कारण यह सामग्री खराब हो रही है। इसकी जांच या निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन और प्रबंधन दोनों स्तरों पर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को तत्काल खराब खाद्य सामग्री हटाने और ताजा राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो खाद्य सामग्री अधिक मात्रा में दान में मिलती है, उसे अन्य वृद्धाश्रमों या जरूरतमंद संस्थानों के साथ साझा किया जाना चाहिए, ताकि बर्बादी से बचा जा सके। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बुजुर्गों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और उनके रहन-सहन की स्थिति की जानकारी भी ली।

बसंतपुर वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान आटे में घुन पाया गया। इसके अलावा एक्सपायर हो चुके चावल और दाल चना के बोरे भी मिले। वृद्धाश्रम में भारी मात्रा में लोग खाद्य सामग्री दान में देते हैं, जो इस्तेमाल न होने के कारण खराब हो रहे हैं। इस पूरे मामले की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। - डॉ. एसपी कत्याल, अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकानों पर लगाएं सूचना पट्ट
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने सुन्नी तहसील सरकारी समिति की ओर से संचालित उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया और संचालक को निर्देश दिए कि दुकान पर सूचना पट्ट लगाएं और एक शिकायत-कम लॉग बुक बनाएं, ताकि शिकायतों को दर्ज कर उनका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें