पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 782 और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड 923 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 782 और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड 923 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पर्यवेक्षक के एक पद को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस पद के लिए 1476 ने आवेदन किया था। 150 पात्र पाए गए। 16 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा में 51 उपस्थित हुए और 99 ने परीक्षा नहीं दी। इनमें दो उत्तीर्ण दो अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के लिए 10 फरवरी 2022 को बुलाया गया। इनमें से रोल नंबर 782000145 उत्तीर्ण हुआ है।
विज्ञापन
वहीं कनिष्ठ अभियंता पोस्ट कोड 923 के 10 पदों के लिए 3396 आवेदन आए थे। इनमें से 287 ही पात्र पाए गए। दस अगस्त 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में 207 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 29 उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इनमें से रोलनंबर 923000047, 923000062, 923000080, 923000108, 923000144, 923000157, 923000163, 923000209, 923000242 और 923000251 उत्तीर्ण ह़ए हैं। अयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।