कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। फायरमैन पोस्ट कोड 916 के 43 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 1,418 ने भाग लिया था। इनमें से 772 का चयन शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा के लिए हुआ है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। फायरमैन पोस्ट कोड 916 के 43 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 1,418 ने भाग लिया था। इनमें से 772 का चयन शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा के लिए हुआ है। इन पदों के लिए 4,382 ने आवेदन किया था। 1,418 ही परीक्षा में बैठे। इनकी शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा 17 से 21 मई तक होगी।
विज्ञापन
वहीं पोस्ट कोड 917 के एक पद के लिए परीक्षा में बैठे 32 अभ्यर्थियों में से पांच ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पोस्ट कोड 801 लॉ ऑफिसर के एक पद के लिए 137 में से चार अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पोस्ट कोड 896 विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) के दो पदों के लिए ली गई परीक्षा में बैठे 45 में से नौ ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन तीनों पोस्ट कोड के चयनित अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 10 मई को आयोग के कार्यालय में होगी।