सेंट जेवियर हाई स्कूल संजौली के आयोजित वार्षिक समारोह में छोटी कक्षा के बच्चों ने शा ला ला... पर मनमोहक नृत्य किया। बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने गुजराती नृत्य और पंजाबी गीत ढोल जगीरो दा भंगड़ा डाला। प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने स्कूल की रिपोर्ट पढ़ी। साथ ही मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
शिक्षिका मंजुला शर्मा ने कार्यक्रम में अंब पक्के ओ घर आ, रसभरियां डालियां.. गीत गाकर कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मंच का शिक्षिका रूपा धीमान ने किया।
समारोह में जितेंद्र चौहान, हृदयांश ठाकुर, अनुज शर्मा, गौरव शर्मा, अर्जुन, सेजल चौहान, तन्ना, दीया खाची, ईशा, श्रृष्टि गुप्ता और हिमांशु खाची सहित अन्य मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए गए।
समरहिल के कृतिक को सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवॉर्ड
शिमला। समरहिल सिथत आरट्रैक प्राइमरी स्कूल के शनिवार को आयोजित 29वें खेल दिवस पर छात्रों ने खेलकूद मुकाबलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें आव एडब्लूडब्लूए की उपाध्यक्ष आरट्रेक डॉली सच्चर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सेना प्रशिक्षण कमान के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों की खेल गतिविधियों को देखने का आनंद लिया।
इसमें कृतिक को सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से नवाजा गया। अनुश्री को अकादमिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर और आंचल हेमटा को आल राउंडर का पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रुपाली वालकडे ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। पर डांडिया नृत्य पेश किया।
चौथी और पांचवीं के छात्रों ने कृतिक, आंचल, हिमटा, सिधि और बच्चों ने पंजाबी गीतों पर भंगड़ा डाला। अंत में बच्चों के दौड़ मुकाबले हुए।शिक्षिका अनीता पनवर स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्रों और अभिभावकों को योगा का महत्व बताया। मनप्रीत गुजराल ने मंच का संचालन किया।