बीसीएस स्कूल में बुधवार को डॉ. सेमुअल स्लॉटर मेमोरियल इनविटेशनल इंटर स्कूल इंग्लिश डिबेट का शुभारंभ पूर्व छात्र कंवलजीत सिंह सिद्धू (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) ने किया। उन्होंने डिबेट में हिस्सा लेने आई देश भर के 16 नामी स्कूलों की टीमों के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
पहले दिन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बिश्प कॉटन स्कूल और शेरवुड कॉलेज नैनिताल के बीच मेजबान बीसीए ने बाजी मारी। श्लोक गोयल बेस्ट स्पीकर चुने गए। वसंत वैली दिल्ली और सेंट जेम्स स्कूल कोलकाता में सेंट जेम्स ने बाजी मारी। उज्जैन गांगुली बेस्ट स्पीकर बने।
मायो कॉलेज फॉर ब्वॉयज और एंटीचिसियन कॉलेज लाहौर के मुकाबले में मायो कॉलेज विजेता रहा। राघव भार्गव और प्रणव पार्थ बेस्ट स्पीकर चुने। शिमला के ऑकलैंड हाउस और लोरेंस स्कूल सनावर के बीच प्री क्वार्टर फाइनल में लोरेंस स्कूल विजेता रहा। इसमें अनन्या बेस्ट स्पीकर बनीं।
कोलकाता ने मारी बाजी
लोरेटो हाउस कोलकाता और मायो कॉलेज गर्ल्ज अजमेर के बीच लोरेटो हाउस कोलकाता विजेता रहा। स्कूल की इप्शिता गुप्ता बेस्ट स्पीकर तो ला मार्टनेयर कॉलेज गर्ल्ज और लॉ मार्टनेयर ब्वॉयज लखनऊ के बीच ब्वॉयज स्कूल विजेता रहा। इस स्कूल के राघव कोहली बेस्ट स्पीकर चुने गए।
पहले दिन की अंतिम डिबेट श्रीराम स्कूल दिल्ली और दून स्कूल के बीच मुकाबले में श्रीराम कॉलेज के आदित्य मारू, प्रणमय श्रीवास्तव और चैतन्य केडियाल बेस्ट स्पीकर चुने गए। इस डिबेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 25 अप्रैल को होंगे जबकि 26 अप्रैल को सेमी फाइनल और इसी दिन शाम साढ़े पांच बजे फाइनल मुकाबले होंगे।