फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB हेड कांस्टेबल ने साथी की राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कुल्‍लू के शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान में जीडी के हेड कांस्टेबल ने बैरक में खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौत हो गई है। कांस्टेबल को गंभीर रूप से घायल होने पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जवान के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान शमशी में बैरक में हेड कांस्टेबल ने अपने एक सहयोगी की इंसास राइफल से अपने पेट में गोली मार ली। बैरक के अंदर ही राइफल की आवाज से पूरे एसएसबी केंद्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा का रहने वाला था मृतक जवान

मृतक एसएसबी जवान की पहचान 44 वर्षीय अशोक कुमार निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा था। उधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने कहा कि पुलिस ने इंसास राइफल को कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जवान के शव का पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें