सरदार पटेल विवि इस बार बीएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाएगा। परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में करवाई जाएंगी। विवि पहली बार यह परीक्षा करवा रहा है।
सरदार पटेल विवि इस बार बीएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाएगा। परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में करवाई जाएंगी। विवि पहली बार यह परीक्षा करवा रहा है। इसमें विवि के अधीन आने वाले पांच जिलों के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों के करीब 4000 छात्र-छात्राएं भाग होंगे। विवि ने परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द परीक्षा फार्म भरने के लिए तिथियां निर्धारित की जाएंगी और परीक्षा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्रदेश की दूसरी यूनिवर्सिटी बनने के बाद इसके अधीन आने वाले लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के सभी निजी और सरकारी बीएड के कॉलेजों के विद्यार्थियों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पहली बार विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जा रही हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने बताया कि बीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी अंतिम सप्ताह से करवाई जा रही हैं। इसमें पांच जिलों के करीब 4000 विद्यार्थी भाग लेंगे।