फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: बीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित, 113 हुए पास

Sat, 27 May 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कथोग ज्वालाजी के 80 में से 16 पास, जबकि 64 रिअपीयर हुए। वहीं, ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थी पास और 36 रिअपीयर हुए हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने बीसीए पहले साल की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 12 कॉलेजों के करीब 666 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, इनमें 113 ही पास हुए हैं। बाकी 553 विद्यार्थियों को रिअपीयर देनी पड़ेगी। कॉलेज के हिसाब से अगर परीक्षा परिणाम की बात करें तो वल्लभ कॉलेज मंडी के कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 13 विद्यार्थी पास हुए हैं और 48 रिअपीयर हुए हैं। राजकीय जोगिंद्रनगर कॉलेज के कुल 56 में से 3 ने परीक्षा पास की जबकि 53 रिअपीयर हुए। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कुल 41 में से 15 पास जबकि 26 रिअपीयर हुए हैं।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कथोग ज्वालाजी के 80 में से 16 पास, जबकि 64 रिअपीयर हुए। वहीं, ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थी पास और 36 रिअपीयर हुए हैं। द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के कुल 30 में से दो पास और 28 रिअपीयर हुए हैं। मेहरचंद महाजन डीएवी कॉलेज में कुल 66 में से 19 पास और 47 रिअपीयर हुए हैं। गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज के 45 में से पांच पास और 49 रिअपीयर हुए हैं। राजकीय पालमपुर कॉलेज के 55 में से 19 पास 36 फेल और राजकीय धर्मशाला कॉलेज के 60 में से आठ पास और 52 रिअपीयर हुए हैं। राजकीय कॉलेज बैजनाथ के 59 में से 11 पास और 48 रिअपीयर हुए हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि बीसीए के पहले सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है और एसपीयू मंडी की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें