फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ शुरू, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूटी में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का रविवार को बनूटी से बिगुल बज गया है। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एन्वॉयरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में करीब 10,000 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता शिमला ग्रामीण विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का सुन्नी में 15 नवंबर को समापन होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एन्वॉयरमेंट एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है। क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, कबड्डी और बैडमिंटन के साथ मॉडलिंग तथा लोकनृत्य की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। रविवार को पहले दिन बैडमिंटन और मॉडलिंग के साथ प्रतियोगिता की स्पर्धाएं हुईं। इसके बाद आने वाले दिनों में अन्य वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने व उनमें खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं। नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। 15 अक्तूबर को सुन्नी में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेताओं को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पूर्व विधायक सोहन लाल, चिरंजीलाल कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। क्रिकेट का आयोजन सुन्नी, करयाली, कुनिहार तथा कंडाघाट में किया जाएगा। इसके अलावा अन्य खेलों का आयोजन बनूटी और सुन्नी में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें