फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: हिमाचल की टीम ने कुराश में 10 और मार्शल आर्ट में जीते चार पदक, थांगटा में भी शानदार प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/पांवटा साहिब (सिरमौर)/चंबा/ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

स्कूल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते हैं। 2 से 6 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम सेकेंड रनरअप रही।

 
विज्ञापन
कुराश में पदक जीतने वाले हिमाचल का खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश ने कुराश की 58वीं स्कूल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते हैं। 2 से 6 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम सेकेंड रनरअप रही। प्रतियोगिता में 20 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी और महाराष्ट्र की टीमों को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम के खलाड़ी आर्यन और तान्या ने स्वर्ण पदक जीते। सिद्धार्थ ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त कया। दीपांशी धुली, गौरव, आरव, अक्षित, सार्थक, आदित्य ठाकुर और यशिका शर्मा ने कांस्य पदक जीता। राज्य कुराश संघ के अध्यक्ष कौशल मुंगटा ने बताया कि इस हिमाचल की टीम ने दस पदक प्राप्त प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार किए हैं।

विज्ञापन

मार्शल आर्ट में इशिका, तनवीर, चक्षु और वैष्णवी ने जीते स्वर्ण पदक
दिल्ली में 13वीं राष्ट्रीय हैपकीडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। इसमें द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा टीम ने परचम फहराया है। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट के अलग-अलग वर्ग में इशिका, तनवीर, चक्षु और वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीत कर नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से द स्कॉलर्स होम स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 3 जनवरी से 5 जनवरी तक दिल्ली के तालकटोरा में हुई। इस प्रतियोगिता में प्री-टीन (7-12 वर्ष) में इशिका कश्यप ने स्वर्ण पदक और अनीशा सैनी और सार्थक ठाकुर ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। सब जूनियर कैटेगरी (12-15 वर्ष ) में चक्षु और वैष्णवी कश्यप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अनन्या ठाकुर और विभूति भारद्वाज ने रजत पदक प्राप्त किया तथा लड़कों के वर्ग में शौर्य शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर कैटेगरी में (15-18 वर्ष ) में तनवीर सिंह ने स्वर्ण पदक, मनूर सिंह ने रजत पदक और इशमीत सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

थांगटा प्रतियोगिता में चमके कार्तिकेय और हर्षित
30वीं राष्ट्रीय स्तरीय थांगटा प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैहला गांव के रहने वाले कार्तिकेय कटोच ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। हर्षित ठाकुर ने भी 58 किलोग्राम श्रेणी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चंबा के खिलाड़ी तीन जनवरी को रवाना हुए थे। मुख्य प्रशिक्षक भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम चमकाया है। 
विज्ञापन

शौर्य और साक्षी बने शतरंज के सरताज
 ज्वाला चेस क्लब की ओर से एक दिवसीय समर रैपिड चेस टूर्नामेंट कथोग में करवाया गया। शुभारंभ एसबीआई बैंक ज्वालामुखी के प्रबंधक रवि भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता के सीनियर ओपन वर्ग में डीएवी भड़ोली के शौर्य बहल ने प्रथम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर के देवांश राणा ने द्वितीय और बिलासपुर के सौरभ शर्मा ने तृतीय प्राप्त किया। सीनियर वुमन में घराना स्कूल की साक्षी राणा ने प्रथम, आरआई पब्लिक स्कूल चिड़गांव की आरुषि ठाकुर ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी की श्रिया गुलेरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 ओपन में सौंपिन्स स्कूल चंडीगढ़ के सर्वेश राणा ने प्रथम, डीएवी देहरा के विहान ने द्वितीय, शिवालिक स्कूल के आयुष्मान ठाकुर ने तृतीय, चौकी जमवालां के राघवेश शर्मा ने चतुर्थ और डीएवी मनेई के अर्णव ठाकुर ने पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में डीएवी देहरा की आराध्या शर्मा ने प्रथम, जेएनवी डुगरी की सौम्या मेहरा ने द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय पालमपुर की कुशानी धीमान ने तृतीय हासिल किया। शिवालिक स्कूल ज्वालामुखी के अमय ठाकुर और लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की सिया धीमान को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। बेस्ट वेटरन का खिताब देहरा के 70 वर्षीय एसएस राणा और मंडी की अर्पण धवन के नाम रहा। क्लब के प्रधान मोहिंदर धीमान ने विजेताओं को इनाम बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें