फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित खेल विधेयक पर टिकीं सबकी निगाहें

Tue, 11 Aug 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ ही विवादित खेल विधेयक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। विधेयक की फाइल फिलहाल राजस्थान में हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह के पास है। चर्चा शुरू हो गई है कि इस पर फैसला कल्याण सिंह ले चुके हैं या 12 अगस्त को शपथ लेने के बाद नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य लेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने भाजपा सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) समेत खेलों से जुडे़ 42 संगठनों को इस विधेयक के दायरे में लाया है। उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच खेल विधेयक को पारित किया था।

इसके बाद विधेयक को मंजूरी के लिए कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह के पास भेजा गया। जून पहले हफ्ते में एचपीसीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर विधेयक के कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि इस विधेयक से खेल संगठनों की स्वायत्तता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


विधेयक को लाने की सरकार की मंशा भी ठीक नहीं। आपत्तियों के आधार पर राजभवन ने 12 जून को राज्य सरकार से कमेंट्स मांगे थे। डेढ़ सप्ताह पहले ही सरकार ने राजभवन को कमेंट्स भेजे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें