फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting: शिवाली बनीं वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक, एनआईएस पटियाला से किया कोर्स

Sun, 10 Jul 2022 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

शिवाली इंटर कॉलेज में तीन बार वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। वर्तमान में चंबा के सरोल में जिम चलाती हैं।
विज्ञापन
शिवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा की शिवाली स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रमाणित कोच बन गई हैं। शिवाली का चयन एनआईएस पटियाला के लिए हुआ था। जहां पर उन्होंने वेटलिफ्टिंग कोच के लिए कोर्स किया। शिवाली स्वयं वेटलिफ्टिंग में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी से भाग लेने के साथ-साथ दो बार स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ हिमाचल भी रह चुकी हैं। इसके अलावा शिवाली एचपीसीए की ओर से करवाए गए फिटनेस सेमिनार में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

विज्ञापन


इंटर कॉलेज में तीन बार वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। वर्तमान में वह चंबा के सरोल में जिम चलाती हैं। शिवाली ने बताया कि चंबा में प्रतिभा की कोई भी कमी नहीं है। युवक-युवतियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य जिम में किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया नशे से दूर रहें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें