फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री रविशंकर बोले- मंदिरों में न चढ़ाएं प्लास्टिक के फूल और मालाएं

Fri, 19 Apr 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीश्री रविशंकर ने मंदिरों में प्लास्टिक के फूल और इसकी मालाएं चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है। शुक्रवार को चामुंडा मंदिर पहुंचे अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में मंदिरों में मां की मूर्ति पर प्लास्टिक के फूल और इसकी मालाएं अच्छी नहीं लगतीं इसलिए मंदिर में केवल सुगंधित फूल और इसकी मालाएं ही चढ़ानी चाहिए।

गोपालपुर में हिमालयन योग एंड मेडिटेशन सेंटर के भूमि पूजन के बाद चामुंडा मंदिर पहुंचे श्रीश्री रवि शंकर ने करीब आधा घंटा मंदिर में व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा कर शीश नवाया।
विज्ञापन


साथ ही मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन भी किया। हालांकि, श्रीश्री रविशंकर का चामुंडा मंदिर आने का कोई भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन शुक्रवार को करीब साढ़े 11 बजे मंदिर पहुंचे श्रीश्री रविशंकर 12 बजे मंदिर से गए।

मंदिर अधिकारी सुमन धीमान और ट्रस्टी मुनीष मनू सूद ने श्रीश्री रविशंकर को माता की तस्वीर और चुनरी भेंट की। साथ ही श्रीश्री रविशंकर के आग्रह पर मंदिर अधिकारी और ट्रस्टी ने आदि हिमानी चामुंडा और चामुंडा मंदिर के इतिहास की जानकारी श्रीश्री रविशंकर को दी।

विज्ञापन

नशा मुक्त होगा गुजरेहड़ा, रोजगार लाएंगे : श्रीश्री रविशंकर

श्रीश्री रविशंकर ने योग केंद्र का शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला
पालमपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के गुजरेहड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग के योग और मेडिटेशन सेंटर का शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। श्रीश्री रविशंकर ने केंद्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इससे पूर्व केंद्र स्थल पर पहुंचकर श्रीश्री रविशंकर ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर यज्ञ का समापन किया।

श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि यहां आश्रम बनने से जहां गांववासियों को नशे से मुक्ति दिलाई जाएगी वहीं ग्रामीणों के विकास और स्वरोजगार के लिए भी साधनों का विकास किया जाएगा।

श्रीश्री रविशंकर ने गुजरेहड़ा के प्रधान अनिल कुमार और उपप्रधान हरीराम को सम्मानित किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद गुजरेहड़ा में भक्तों ने संकीर्तन कर माहौल भक्तिमय किया।

गुजरेहड़ा के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के लिए चाह्ड़ी गांव के शर्मा परिवार ने 135 कनाल भूमि दान की है। जल्द ही डाढ गांव के खटेहड़ से होते हुए केंद्र तक सड़क का निर्माण शुरु किया जाएगा। सड़क के लिए मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें