पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने कहा कि वह कांग्रेस में घर वापसी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र को कांग्रेस का अभेद्य किला बनाना है। कांग्रेस को हिंदू विरोधी दर्शाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। सभी का लक्ष्य राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनाना है।