फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: सवारियां बिठाने के बाद गगल हवाई अड्डे से उड़ नहीं पाया स्पाइस जेट, जानें पूरा मामला

Tue, 04 Jul 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे में मंगलवार सुबह विमानन कंपनी स्पाइस जेट के विमान में दिल्ली जाने वाली सवारियां तो बिठा लीं, लेकिन विमान रनवे से उड़ान ही नहीं भर पाया।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट कांगड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे में मंगलवार सुबह विमानन कंपनी स्पाइस जेट के विमान में दिल्ली जाने वाली सवारियां तो बिठा लीं, लेकिन विमान रनवे से उड़ान ही नहीं भर पाया। इसके बाद सवारियों को नीचे उतारा और विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया गया। तब जाकर सवारियों को फिर विमान में बिठाया और निर्धारित समय से एक घंटा बाद विमान दिल्ली के लिए उड़ सका। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली से सवारियां लेकर आया स्पाइस जेट का विमान गगल हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरा। इसके बाद जब विमान सवारियां लेकर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ा तो वह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान ही नहीं भर पाया। इसके चलते जहाज बीच रनवे पर ही रुक गया।

विज्ञापन


इसके बाद सवारियों को उतारा और विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद तकनीकी खराबी को दूर किया गया। इसके बाद विमान में दोबारा सवारियां बिठाकर उसने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एक घंटे तक सवारियां परेशान रहीं। इस संदर्भ में गगल एयरपोर्ट के निदेशक एमडी धीरेंद्र ने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसे कुछ ही देर बाद ठीक कर दिया गया। इसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। गौर हो कि इससे पहले अप्रैल में इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान नहीं भर पाया था। वहीं, अप्रैल में ही स्पाइस जेट के विमान से पक्षी टकरा गया था। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें