फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: 18 मील में तेजर फ्तार गाड़ी ने रौंदा भेड़पालक, 10 भेड़-बकरियों ने भी तोड़ा दम

Wed, 14 May 2025 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

18 मील के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी ने एक भेड़ पालक और 12 भेड़-बकरियों को रौंद डाला है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार टैक्सी ने भेड़ पालक सहित 12 भेड़-बकरियों को रौंद डाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर 18 मील के पास एक वाहन चालक ने भेड़पालक और भेड़-बकरियों को रौंद डाला। हादसे में भेड़पालक की मौत हो गई है। दस भेड़-बकरियों ने भी दम तोड़ दिया है, जबकि दो भेड़ें घायल हो गई हैं। यह हादसा बिंदु ढांक के पास हुआ। बताया जा रहा है चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। ऐसे में भेड़पालक और भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना को लेकर नरोत्तम राम निवासी गांव और डाकघर टिहरी, जिला मंडी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में नरोत्तम ने बताया कि वह जगत राम, हिरदू राम और महेंद्र सिंह की भेड़-बकरियां लेकर तीन दिन पहले कांडी से कन्याल जाने के लिए आए थे। बीती रात को वे सभी भेड़-बकरियाें सहित पतलीकूहल में रुके थे। पतलीकूहल से रात करीब दो बजे वह मनाली की ओर निकले। बुधवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर बिंदु ढांक के पास एक गाड़ी एचपी-01बी-5001 कुल्लू से मनाली की ओर तेजरफ्तार से आई।

इस दौरान वाहन चालक ने बकरियों को टक्कर मार दी। साथ में आगे चल रहे महेंद्र सिंह को भी रौंद दिया। ऐसे में हादसे में 37 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी काल्ड़ी, तहसील सदर जिला मंडी की मौका पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस हादसे में 10 बकरियों की भी मौत हो गई है। दो 2 बकरियां घायल हैं इनका उपचार चल रहा है। वाहन चालक ललित कुमार निवासी गलू, डाकघर वलोह तहसील सदर जिला मंडी का है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसा ललित की लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने ललित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें