फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 साल की गंगादेई ने रखा 102 साल के पति के लिए करवाचौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा... इस गाने की पंक्तियां 90 बसंत एक साथ देख चुके इस जोड़े पर बिलकुल सटीक बैठती हैं। जी हां! सुनने में यह थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। हिमाचल के बिलासपुर जिले की 96 वर्षीय महिला गंगादेई ने भी अपने 102 वर्षीय पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखा है।
विज्ञापन


अपने जीवन में यह दंपति जोड़ा एक साथ 90 से ऊपर सावन देख चुका है और बरठीं के साथ लगती ग्राम पंचायत छत की लुरहाणी गांव में खुशहाल जीवन जी रहा है। यहां के 102 वर्षीय श्रीराम व 96 वर्षीय गंगादेई ने बताया कि जब वह करीब 12 वर्ष की थी तो उनकी शादी हुई थी। गंगादेई ने बताया कि तब से आज तक वह इस व्रत को करीब 84 बार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

रात 8:48 बजे दिखेगा चांद

पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाले करवाचौथ व्रत के वीरवार को सुहागिनों ने खरीदारी की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी पंडित बाबू राम के अनुसार इस वर्ष चतुर्थ तिथि क्षय होने के कारण पहली बार व्रत करने वाली दुल्हनों के लिए यह व्रत उपयुक्त नहीं है। सभी सुहागिनें इस व्रत को पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं। जिला बिलासपुर में 8 बजकर 48 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

सुहागिनें उसी समय अर्घ दान करके पति की आरती करके व्रत खोल सकती हैं। सायंकाल लगभग पांच बजे के बाद सुहागिनें पूजा-पाठ, व्रत कथा सहित अन्य काम कर सकती हैं। करवा चौथ का व्रत द्वापर युग में महाभारत काल से चला हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपती को अर्जुन की सलामती करने के लिए व्रत का विधान बताया था। इस व्रत के दौरान सुहागिनें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अराधना करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें