फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज पर आएं और खास बनाएं ये करवाचौथ

Fri, 10 Oct 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक रिज मैदान शुक्रवार और शनिवार को करवाचौथ पर गीत संगीत की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर होगा। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि जिला प्रशासन, जिला रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा, टैलेंट इसंपिरिट संस्था की ओर से ये कार्यक्रम 10 और 11 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को जिला रेडक्रास कल्याण शाखा की अध्यक्ष प्रतिमा मल्होत्रा के मार्गदर्शन में मेंहदी और रंगोली स्पर्धा का आयोजन 12 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक होगा। स्पर्धाओं में कोई भी महिला भाग ले सकती हैं।

11 अक्तूबर को करवाचौथ पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और टैलेंट इसंपिरिट संस्था द्वारा शाम 6 बजे से लेकर 8.30 बजे तक ब्राइडल शो, नृत्य, बेस्ट करवाचौथ कप्पल और बेस्ट ड्रेस ब्राइड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाचौथ मनाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि उन्हें यहां मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ-साथ हर संभव सुविधा प्रदान की जाए ताकि इस मौके को यादगार बनाया जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें