एबीवीपी की संजौली कॉलेज इकाई की वीरवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर मुनीश शर्मा को इकाई अध्यक्ष चुना गया। अभिलाष इकाई सचिव बनाए गए हैं।
इसके अलावा अनीता, अक्षय वासु भारद्वाज को इकाई उपाध्यक्ष, कमल, नरेंद्र ब्राक्टा, मीनाक्षी, आरुषि, नेहा और आशीष को सह सचिव चुना है। अंकिता शर्मा छात्रा प्रमुख, कृतिका सह प्रमुख चुने गए। इनके अलावा रजत कोषाध्यक्ष और रोहित को प्रेस सचिव बनाया गया।
सुनील सोशल मीडिया प्रमुख, लक्की, राहुल, श्वेता, काजल, पूजा, उपासना, मनीषा, निर्मला, अंजली, मेघा, सपना, अनीता, कल्पना, शिवानी और मन्नत को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।
इकाई में अनिल, तुषार, विक्रम, हरीश, अर्पिता को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुना है। इकाई अध्यक्ष मुनीश ने बताया कि कार्यकारिणी 2014-15 में कार्य करेगी। बढ़ी फीस को कम करवाना और इसके लिए संघर्ष को किसी भी हद तक ले जाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।