फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ropeways Special mechanical audit: हिमाचल में सभी रोपवे के होंगे विशेष मेकेनिकल ऑडिट, सरकार ने लिया फैसला

Wed, 22 Jun 2022 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोलन जिला के परवाणू में टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट की केबल टूटने के बाद लोगों की जान जोखिम में पड़ने से राज्य सरकार हरकत में आई है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण भरत खेड़ा को संबंधित टीम को मौके पर भेजकर तकनीकी जांच करवाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
टिंबर ट्रेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सभी रोपवे के विशेष मेकेनिकल ऑडिट होंगे। सोलन जिला के परवाणू में टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट की केबल टूटने के बाद लोगों की जान जोखिम में पड़ने से राज्य सरकार हरकत में आई है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण भरत खेड़ा को संबंधित टीम को मौके पर भेजकर तकनीकी जांच करवाने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में पांच रोपवे परवाणू टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट, बिलासपुर-नयनादेवी, शिमला-जाखू, धर्मशाला और सोलंग में चल रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग की टीम को सभी रोपवे पर भेजें। इसमें मशीनरी, केबल आदि का गंभीरता से निरीक्षण किया जाए। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। खामियों को चिह्नित कर दुरुस्त किया जाए। प्रदेश में टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट, धर्मशाला और सोलंग में रोपवे का बहुत इस्तेमाल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें