फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून स्पेशल: शिमला मनाली आइए, बंपर डिस्काउंट पाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप हिमाचल घूमने का मन बना रहे हैं तो जरा भी देर न करें। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, मनाली, चायल, डलहौजी, ज्वालाजी और धर्मशाला में जहां भी ठहरना चाहते हैं हिमाचल पर्यटन निगम अपने 51 लग्जरी होटलों में आपको 20 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहा है।
विज्ञापन


निगम मानसून सीजन में एक जुलाई से 14 सितंबर तक विशेष छूट दे रहा है। ऑफ सीजन में होटलों में आक्यूपेंसी बनाए रखने के लिए बुधवार से विशेष पैकेज शुरू किया जा रहा है। सबसे अधिक 40 प्रतिशत डिस्काउंट होटल द उही जोगिंद्रनगर में मिलेगा। इसकी पुष्टि  पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने की है।

इन होटलों में मिलेगा 30 प्रतिशत डिस्काउंट

द ममलेश्वर चिंडी (चुराग), द बाघल दाड़लाघाट, होटल चांशल रोहड़ू, गिरिगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर, लॉग हट मनाली, हिडिंबा कॉटेज मनाली, सिल्वरमून कुल्लू, सरवरी कुल्लू और द देवदार खजियार होटल में 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

यहां 25 फीसदी छूट
पीटरहॉफ शिमला, एप्पल ब्लॉसम फागू, गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, द पैलेस चायल, हिमनील चायल, पाइनवुड बड़ोग, शिवालिक परवाणू, यमुना पांवटा साहिब, रेणुका होटल रेणुकाजी, टूरिस्ट इन राजगढ़, बुशहैर रिजेंसी रामपुर, लेक व्यू बिलासपुर, कुंजुम होटल मनाली, रोहतांग मनालसू मनाली, द कैसल नग्गर, ट्रैर्क्स बंगलो जंजैहली, कश्मीर हाउस धर्मशाला, द कुनाल धर्मशाला, टी बड पालमपुर, द यात्री निवास चामुंडाजी, द न्यूगल पालमपुर, इरावती चंबा और द मणिमहेश चंबा होटल में मानसून के दौरान कमरों पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन

इन होटलों में 20 प्रतिशत डिस्काउंट

एप्पल कार्ट इन क्यारीघाट, द हाटू नारकंडा, द श्रीखंड सराहन, किन्नर कैलाश कल्पा, कैलाश कॉटेज कल्पा, सन एंड स्नो कॉटेज कल्पा, हिल टॉप स्वारघाट, द ब्यास मनाली, धौलाधार धर्मशाला, भागसू धर्मशाला, द क्लब हाउस मैकलोडगंज, होटल ज्वालाजी ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी, द हमीर हमीरपुर, गीतांजलि डलहौजी, द चंपक चंबा और द महादेव भरमौर होटल में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

तो फिर देर किस बात की। जल्दी कीजिए और बरसात की छुट्टियों में ‌हिमाचल की हरी भरी वादियों का लुत्फ उठाइए। इनके अलावा कई प्राइवेट होटलों ने भी सैलानियों के लिए खास छूट का प्रबंध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें