फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को खास सुविधा, अब स्पेशल डीलक्स बसों में करें शिमला की सैर

Sat, 04 Jun 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
35 सीटर डीलक्स बसों में सुविधाजनक तरीके से सैलानी घूमने- फिरने का लुत्फ उठा रहे हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला आए सैलानियों को आसपास के टूरिस्ट प्वाइंटों की सैर करवाने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने स्पेशल डीलक्स बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोजाना पर्यटन निगम की 4 बसें सैलानियों को शिमला के आसपास के टूरिस्ट प्वाइंटों की सैर करवा रही हैं।
विज्ञापन


35 सीटर डीलक्स बसों में सुविधाजनक तरीके से सैलानी घूमने- फिरने का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन निगम की बसें शिमला-चायल और शिमला-नालदेहरा रूट पर चलाई जा रही हैं। शिमला-चायल रूट में टूरिस्ट प्वाइंट साधुपुल, जुन्गा, कुफरी, फागू कवर किए जा रहे हैं। शिमला- नालदेहरा रूट में बल्देंया और मशोबरा की सैर करवाई जा रही है।

पर्यटन निगम की बसों में शिमला चायल रूट का किराया 300 रुपये प्रति सीट और नालदेहरा रूट का किराया 270 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है। रोजाना बसें आइस-स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार से ग्यारह बजे रवाना होती हैं और शाम 6 से 7 बजे विक्ट्री टनल पर वापस पहुंचती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकते हैं सीटें बुक

सैलानी इन बसों में ऑनलाइन भी सीटें बुक करवा सकते हैं। - फोटो : फाइल फोटो
सैलानी इन बसों में ऑनलाइन भी सीटें बुक करवा सकते हैं। एचपीटीडीसी की साइट पर सीटें बुक की जा सकती हैं। इसके अलावा पर्यटक स्कैंडल प्वाइंट, ओल्ड बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और विक्ट्री टनल स्थित टूरिज्म बुकिंग सेंटरों पर भी सीटें बुक करवाई जा सकती हैं।

मांग के अनुसार बढ़ाते हैं बसों की संख्या
शिमला घूमने आए सैलानियों के लिए पर्यटन निगम मांग के अनुसार बसों का इंतजाम कर रहा है। रोजाना पर्यटकों की डिमांड पर बसें भेजी जाती हैं। - नरेश शर्मा, मैनेजर, ट्रांसपोर्ट विंग, एचपीटीडीसी शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें