अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंगल की ओर से शिमला में आधार कार्ड पंजीकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में यूआईडीएआई से आए हुए प्रतिनिधि विजय सिंह की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया कि जिला में वर्तमान में 95 आधार केंद्र कार्यरत हैं। आधार केंद्र भारत सरकार की ओर से दिशा-निर्देशानुसार सरकारी भवनों में चलाए जा रहे हैं, केवल कुछ प्राइवेट बैंकों को इस में छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष व 15 वर्ष की आयु के बाद आधार कार्ड धारकों को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 05 वर्ष से 15 वर्ष आयु के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वह विद्यालय के प्रधानाचार्यों/मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी करें कि वह स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए विशेष कैंप लगवाना सुनिश्चित करें।