फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का जिम्मा मिला तो उसे भी बखूबी निभाऊंगा : बिंदल

Sun, 08 Dec 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि वैसे तो वह मंत्री पद से ऊपर बैठे हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे भी वह बखूबी निभाएंगे। सत्र के लिए धर्मशाला जाते हुए वह छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी रुके। यह बात उन्होंने मंदिर में मां की पूजा-अर्चना के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे सवाल के जवाब में कही। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है।

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण होता है। प्रतिपक्ष को अपनी आवाज बुलंद करने का सुनहरा अवसर मिलता है। प्रदेश के गंभीर मुद्दों को शीतकालीन सत्र में उठाने का अवसर है। बिंदल ने कहा, विपक्ष ने नियम 62, 130 और 101 के तहत नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ई-विधानसभा बेहतरीन है और पूरे भारत ने इसे स्वीकार किया है। लोकसभा में इसकी प्रस्तुति हुई है। अमेरिकी संसद ने भी ई-विधानसभा की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें