फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस तापमान में 5 दिन पानी पीकर मौत से लड़ते रहे स्पेन के पैराग्लाइडर पायलट

Thu, 25 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलिंग घाटी से पिछले शुक्रवार को टेक ऑफ करने वाले स्पेन के 53 वर्षीय पायलट जोश लुइस को बचाव दल ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया है। बीड़ स्थित पीएचसी लाए गए पायलट को स्वस्थ घोषित किया गया है। पेशे से अध्यापक स्पेन के 53 वर्षीय पायलट जोश लुइस ने अपनी हिम्मत से मौत को मात दे दी।

विज्ञापन


चार दिन तक लगातार भूखे रहने वाले जोश ने हौसला नहीं छोड़ा। वह माइनस पांच डिग्री के तापमान में भी खुद को बचाने में सफल रहे। लुइस चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मात्र पानी के सहारे पांच दिन तक जीवित रहे। लुइस की जैकेट और पैराग्लाइडर ने ठंड में उनका साथ दिया। वहीं, इन दिनों में मौसम साफ रहा और धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फ का न गिरना जोश के लिए जीवनदायी साबित हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

रेडियो फोन भी काम आया

जोश का रेडियो फोन भी उनके बहुत काम आया। जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार को बिलिंग से उड़ान भरने के बाद पायलट जोश लापता हो गया था। बंदला की पहाड़ियों में उन्हें मंगलवार को तलाश लिया गया। लेकिन अनुकूल मौसम के इंतजार में बुधवार को एयरलिफ्ट किया गया।

मंगलवार को जोश को कंबल, दवाइयां और खाने का सामान पहुंचाया गया था। जोश की तलाश के दौरान ही बचाव दल को सिंगापुर के पायलट का शव नजर आया था, जिसे मंगलवार को लिफ्ट कर लिया गया था। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि स्पेन के पायलट जोश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें