फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एसपी का तुगलकी फरमान, 200 से अधिक कैश मिला तो नपेंगे पुलिसकर्मी

Sun, 12 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा
विज्ञापन

अनोखे अंदाज की अफसरी के लिए चर्चित एसपी दिवाकर शर्मा ने एक और दिलचस्प आदेश जारी कर दिया है। महकमे में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जारी नए आदेश के तहत कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान जेब में 200 रुपये से ज्यादा कैश नहीं रख सकेगा।

विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान किसी पुलिस कर्मी की जेब में 200 रुपये से अधिक राशि मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिले में पुलिस नाके और ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मी पर लागू होगा।

आदेश पर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नाके व ट्रैफिक में तैनात होने वाले कर्मियों को 200 रुपये से ज्यादा कैश साथ रखने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी की है अनोखी कार्यप्रणाली

जांच के दौरान यदि नियम का उल्लंघन पाया गया तो दोषी कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एसपी अपनी अनोखी कार्यप्रणाली से नफरी को चौंका चुके हैं। वे सिविल ड्रेस में पुलिस नाका और बैरियरों का औचक निरीक्षण करते रहे हैं।

बीते दिनों एसपी ने मरवाड़ी बैरियर पर रात के समय सिविल ड्रेस में सिर पर गमछा ओढ़कर औचक निरीक्षण किया था। जबकि कुछ माह पहले मुबारिकपुर में लगाए नाके पर पुलिस और होमगार्ड जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया था। मामले में दो पुलिस और तीन होमगार्ड कर्मी निलंबित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें