फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब SP ने दिखाई दरियादिली तो चारों ओर से मिली तारीफ

Tue, 09 May 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
असहाय हालत में झाकड़ी में मिली बोलने में असमर्थ एक मनोरोगी महिला को उमंग फाउंडेशन के प्रयासों से न सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराया गया, बल्कि पुलिस ने उसके परिवारवालों को भी ढूंढ लिया। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शिमला के पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी की त्वरित कार्रवाई से झाकड़ी बाजार में रात को बेसहारा हालत में मिली महिला को बचाया जा सका।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा झाकड़ी निवासी पूजा सेमटा शर्मा ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर उन्हें उस महिला की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से उसे बचाने का अनुरोध किया। उनके निर्देश पर उसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करने के आदेश दिए। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला किन्नौर के ख्वांगी गांव की रहने वाली है। उसका पति बहुत वर्ष पहले गुजर चुका है और इकलौता बेटा 25 साल पूर्व उसे छोड़ कर कहीं और चला गया।
विज्ञापन


उसका भतीजा ही उसकी देख भाल करता है। वह उसे मिलने अस्पताल भी आया। अस्पताल में जांच में पाया गया कि महिला को पथरी की शिकायत है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे 15 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें