फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के आखिरी गांव छितकुल पहुंचे एसपी किन्नौर, ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा

Sat, 20 Jun 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
छितकुल गांव पहुंचे एसपी किन्नौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प के बाद हिमाचल के किन्नौर जिले के एसपी एसआर राणा अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को भारत के अंतिम गांव छितकुल पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से भय का माहौल न बनाने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की। एसपी ने रक्षम और मस्तरंग के ग्रामीणों के साथ भी बैठकें कर जागरूक किया।

विज्ञापन


एसपी ने सबसे पहले सांगला वैली के रक्षम में जन प्रतिनिधियों से बात की, इसके बाद छितकुल पहुंचे। इसके बाद एसपी सांगला रेस्ट हाउस पहुंचे और यहां व्यापार मंडल, पंचायत और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुरक्षा के प्रति निश्चिंत रहने और सीमा के करीब न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात आईटीबीपी और ग्रामीणों को आपसी सांमजस्य स्थापित कर हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहना चाहिए। 

बैठक के दौरान छितकुल की प्रधान राजकुमारी, उप प्रधान अरविंद, महिला मंडल प्रधान सूरजमणि, ग्रामीण जिया लाल, अमीर सिंह, जगदीश, रोशन लाल, रमेश, मेहर लाल, रजनीश, अरुणा, सिम्मी, पूजा, शकुंतला, मंजीत, तारा देवी, मोनिका, शर्मिला, हिम्मत देवी, डीएसपी भावानगर राजू, थाना प्रभारी सांगला मोहन सिंह, सरजू नेगी, प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम नेगी, व्यापार मंडल प्रधान चंद्र शेखर नेगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें