फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लैंडिंग करवाने वालों की कतार में बैठूंगा : सौमिल

Sat, 07 Sep 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए देशभर के चुनिंदा बच्चों में शामिल दाड़लाघाट के कोटला गांव का सौमिल शर्मा चंद्रयान-दो के प्रदर्शन से निराश जरूर है। लेकिन उसका जोश कम नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे शब्दों को सौमिल ने गांठ बांध लिया है और अब उसका सपना भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का ही है। सौमिल खुद को ऐसे ही किसी अभियान का हिस्सा बनाना चाहता है। 

विज्ञापन


चंद्रयान-2 का संपर्क टूटने के बाद सौमिल को भी निराशा हुई। वह अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में दसवीं कक्षा का छात्र है। सौमिल शर्मा के पिता डॉ. देवराज शर्मा पशु चिकित्सालय बुघार में डॉक्टर हैं और माता डॉ. मीना शर्मा भी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी हैं।

सौमिल ने बताया कि 25 अगस्त को उसने इसरो की ओर से आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 20 प्रश्नों के सवालों का जवाब महज 400 सेकेंड में देकर वह विजेता बना। इसी आधार पर उसका प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए चयन किया गया था।
विज्ञापन


सौमिल ने बताया कि वह पूरे उत्साह के साथ इसरो सेंटर में बैठा रहा। लेकिन अंतिम समय में चंद्रयान से संपर्क टूट गया जिससे उन्हें निराशा हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो पहुंच कर जो बातें कहीं, उससे मनोबल एक बार फिर ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी विज्ञान में शुरू से ही रुचि रही है। सौमिल ने बताया कि भविष्य में भी वह ऐसी स्पर्धा में हिस्सा लेता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें