फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में एसओपी की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, 22 में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में एसओपी की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, 22 में मिली अनियमितता
विज्ञापन

टूरिस्ट पहन रहे मास्क न होटल स्टाफ, होटलों में सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर भी नहीं
राजधानी के प्रतिष्ठति होटलों में भी लागू नहीं हो रही सरकार की एसओपी
कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन, होटल और बीएंडबी संचालक बेलगाम
जिला प्रशासन की कमेटी ने जिले के दो दर्जन होटलों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के होटल कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं। उच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार के कड़े आदेशों के बावजूद शहर के होटलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। शिमला में भले ही सरकार बैठती है लेकिन होटल कारोबारियों पर नकेल कसने में पर्यटन विभाग पूरी तरह नाकाम रहा है। शहर के मालरोड और लक्कड़ बाजार के होटलों में भी सरकार की एसओपी का पालन नहीं हो रहा। होटल संचालक और स्टॉफ न तो खुद मास्क पहन रहे हैं न ही टूरिस्टों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना की दो लहरों से हुए भारी नुकसान के बाद भी शहर अधिकतर होटलों में सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं है। होटलों में टूरिस्टों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और स्टीकर तक नहीं लगाए गए हैं। महीनों से कमरों की सैनेटाइजेशन नहीं की गई है।
न्यायालय के आदेशों पर जिला प्रशासन की ओर से गठित पर्यटन विभाग और पुलिस की कमेटी की ओर से होटलों के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है। कमेटी ने दो दिन में शहर के करीब दो दर्जन से अधिक होटलों का निरीक्षण किया है, जिनमें 22 होटलों में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी की अगुवाई में शनिवार और रविवार को मालरोड, फिंगास्क इस्टेट, ताराहॉल, लक्कड़ बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में होटलों का निरीक्षण किया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी जीडी कालटा ने बताया की पर्यटकों एवं होटल कर्मचारियों की ओर से मास्क न पहनने पर 22 लोगों के चालान किया गए हैं। इसके अलावा 22 होटलों में सरकार की ओर से जारी एसओपी का उल्लंघन पाया गया है। निरीक्षण के दौरान होटल निरीक्षक दिलीप ठाकुर, पर्यटन सूचना अधिकारी विक्रम सिंह और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। रविवार को टीम ने लक्कड़ बाजार के होटल ध्रुव, होटल कपिल, होटल वाइट, डिप्लोमेट, आशीर्वाद, ऑकलैंड, ग्रीनलैंड, बीएंडबी फॉर सीजन, सत्कार, स्टैंडर्ड, अमर सिटी में दबिश दी।
विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेेंद्र सेठ का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले होटलों को ब्लैक लिस्ट कर लाइसेंस कैंसल किए जाने चाहिए। पर्यटन विभाग निरीक्षण कर चालान करता है, लेकिन कोविड के खतरे के बीच कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
---
होटलों के खिलाफ संबंधित एक्ट में होगी कार्रवाई : डीसी
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए गठित कमेटी की ओर से दो दिनों में शहर के 22 होटलों में एसओपी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिली है। संबंधित होटलों के खिलाफ सरकार के आदेशों का पालन न करने पर संबंधित एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। शहर की होटेलियर एसोसिएशन के साथ बैठक में होटल कारोबारियों ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर आश्वस्त किया था, लेकिन निरीक्षण में गंभीर खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

--
मशोबरा, हसन वैली, कुफरी में निरीक्षण
रविवार को नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण एचएल घेजटा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने मशोबरा, हसन वैली, छराबड़ा और कुफ री में कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क टूरिस्टों के चालान किए गए और कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर जागरूक भी किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया की इस दौरान मास्क न पहनने वाले 9 पर्यटकों के चालान किए गए। टूरिस्टों और पर्यटन कारोबारियों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथों को बार बार सेनिटाइज करने और अनावश्यक भीड़ न बढ़ने को लेकर जागरूक किया गया। ढली थाना के पुलिस कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें