फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग की चिमनी से निकली कालिख घरों तक पहुंची, लोग परेशान, कार्रवाई करने की मांग

Wed, 01 Nov 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)

सार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में एक उद्योग की चिमनी से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। उद्योग के धुएं की कालिख लोगों के घरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
फर्श व वर्तनों पर कालिख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में एक उद्योग की चिमनी से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। उद्योग के धुएं की कालिख लोगों के घरों तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि रात के समय उद्योग की चिमनी से निकल रहा धुआं हवा से रिहायशी इलाके में फैल जाता है। इससे कालिख (राख) लोगों के आंगन, बरामदे में रखे सामान और फर्श पर गिर रही है।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ऐसा पिछले डेढ़ दशक से सिलसिला चल रहा है।

इसके खिलाफ कई बार आवाज उठाई थी तब जाकर थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब फिर दोबारा इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उद्योग की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि मोगीनंद के उद्योग की जांच की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के नियमों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें