फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिका बनीं न्यू ईयर क्वीन, 29 सुंदरियों को पछाड़कर जीता खिताब

Wed, 01 Jan 2020 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ की सोनिका मोदी न्यू ईयर क्वीन चुनी गई हैं। उन्होंने देश भर की 29 सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया। पर्यटन नगरी मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन प्रतियोगिता करवाई गई। बेस्ट डांस कपल का खिताब शिल्पा और अतुल अहमदाबाद ने जीता। लेमन डांस में संजय शर्मा चंडीगढ़, बैलून डांस में शालिनी और संजय दिल्ली विजेता रहे।

विज्ञापन


इससे पहले पर्यटन निगम ने नए साल के जश्न के लिए पूरी तैयारियां की थीं। पर्यटन निगम ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों से पर्यटकों का टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। सैलानियों के मनोरंजन को कुल्लवी नाटी, डीजे, कपल डांस, लेमन डांस और लाइव म्यूजिक का इंतजाम किया गया था। इसमें सैलानियों ने 2019 को अलविदा और 2020 का स्वागत किया।

इसके अलावा मालरोड मनाली में भी पर्यटकों ने सामूहिक रूप से डांस किया। नए साल के लिए मनाली के निजी होटलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटन निगम के एजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि सोनिका मोदी को न्यू ईयर क्वीन चुना गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि नए साल के अवसर पर मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली और कारोबारी भी गदगद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें