फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुर्सी के लिए शहीदों को बदनाम कर रहे हैं मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने हिमाचल के शहीद वीर जवान विक्रम बत्तरा पर दिए मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी कुर्सी के लिए देश के शहीदों के नाम का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा कर वह इन शहीदों को बदनाम कर रहे हैं। यह देश के मूल्य पर हमला है और ये सब वे जनता को फंसाने के लिए कर रहे हैं। मोदी ने हिमाचल में हुई रैली में विक्रम बत्तरा के नारे ये दिल मांगें मोर..का इस्तेमाल किया था। हिमाचल के कुल्लू में आयोजित चुनावी रैली में सोनिया ने कहा कि मोदी और भाजपा जो रास्ता अपना रही है वह तबाही वाला है।

गांधी ने कहा कि इससे देश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस को वोट दें। रैली में उन्होंने वायदा किया कि चुनाव जीतते ही कांग्रेस हर आदमी को छत और स्वास्थ्य का अधिकार देगी।
विज्ञापन

सोनिया बोली, भाजपा का रास्ता है तबाही वाला

रैली के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि जनता के सामने दो रास्ते हैं। एक विकास और दूसरा तबाही वाला। भाजपा और नरेंद्र मोदी का रास्ता तबाही वाला है।

वहीं कांग्रेस जिस रास्ते पर आपको आगे ले जाना चा‌हती है वह विकास का रास्ता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हिमाचल आए मोदी ने जो दावे किए वे महज सपने जैसे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी स्वर्ग बनाने के सपने दिखा रहे हैं। उन्हें खुद के अलावा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

सोनिया ने कहा कि मोदी महसूस कर रहे हैं कि वे पीएम की सीट पर बैठ चुके हैं। लेकिन वे ये भूल गए हैं कि इसका फैसला आप लोगों यानि जनता ने करना है।
विज्ञापन

गुजरात मॉडल की खोली पोल

सोनिया ने मोदी के गुजरात मॉडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जिस विकास के मॉडल की बात कर रहे हैं, उसकी सच्चाई कुछ और ही है।

गुजरात भारी कर्ज में डूबा है। यहां के किसान जमीन, सिंचाई जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गुजरात का हर दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है।

लाखों लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। वहीं, मोदी को वे लोग जिनकी आय 11 रुपए है, वे गरीब नहीं लगते। सोनिया ने कहा कि मोदी का असली मॉडल तो ये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें