फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लवी लिबास में नजर आएंगी सोनिया गांधी!

Sun, 04 May 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के लिए कुल्लू पहुंच रहीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी कुल्लवी परिधानों में नजर आ सकती हैं। उनके लिए कांग्रेस ने विशेष पारंपरिक परिधान पट्टू (दोड़ू) तैयार करवाया है। हो सकता है कि सोनिया गांधी इसे पहनकर ही ढालपुर मैदान में रैली को संबोधित करें। कांग्रेस नेताओं का तो कुछ ऐसा ही दावा है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी रविवार दोपहर 12.00 बजे रैली को संबोधित करेंगी। वे भुंतर एयरपोर्ट पर 11.30 बजे लैंड करेंगी। एयरपोर्ट पर वे करीब 15 मिनट रुकेंगी। यहां पर उन्हें कुल्लू की पारंपरिक वेशभूषा पट्टू पहनाया जाएगा। इसके बाद भुंतर से कुल्लू के दस किलोमीटर सफर के लिए 15 मिनट का समय रखा गया है।

वे लोगों से मिलती हुए जाएंगी। 12 बजे ढालपुर मैदान में संबोधन होगा। संबोधन का समय 45 मिनट रखा गया है। इन 45 मिनटों में वे हिमाचल में मोदी के उठाए सवालों पर पलटवार कर सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर इंदिरा ठाकुर पहनाएंगी पट्टू

भुंतर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर ठाकुर की पत्नी इंदिरा ठाकुर सोनिया गांधी को कुल्लवी पट्टू पहनाएंगी। इंदिरा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी के लिए इस पट्टू को विशेष तौर पर तैयार किया है। सोनिया गांधी के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

जनसभा खत्म होने के बाद भुंतर एयरपोर्ट पर वापसी के लिए दौरान 15 मिनट रुकने का समय रखा गया है। सोनिया गांधी की कुल्लू रैली के समन्वयक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर ठाकुर ने बताया ऐसी संभावना है कि सोनिया गांधी ढालपुर मैदान में लोगों को कुल्लवी परिधानों में ही संबोधित करें। उनके लिए विशेष परिधान तैयार किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें