फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बेटे को बना दिया युवा कांग्रेस का सदस्य

Sat, 10 Oct 2020 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक के बेटे को युकां का सदस्य बना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में ऑनलाइन सदस्यता अभियान में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। हमीरपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर के बेटे को युकां का सदस्य बना दिया गया। बाकायदा, उनकी मेंबरशिप का पूरा रिकॉर्ड युकां की सदस्यता सूची में डाला गया है। उधर, शुक्रवार को दिन भर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के पुत्र की युवा कांग्रेस में एंट्री को लेकर कई तरह की टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन


भाजपा नेता के पुत्र ने युकां पदाधिकारियों के इन दावों को झूठ का पुलिंदा और युकां चुनाव में सदस्यता फर्जीवाड़ा बताया। साथ में उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है। मामला उजागर होने के बाद युकां के सदस्यता अभियान पर उंगलियां उठ रही हैं। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर युकां ने निर्णय लिया था कि ब्लॉक और जिला स्तर पर जो भी युवा कांग्रेस का प्रधान या महासचिव बनना चाहता है, उसे सर्वाधिक सदस्य बनाने होंगे।

इसके बाद हिमाचल में 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान शुरू हुआ। शिमला में भी कुल युवा वोटरों से कई ज्यादा सदस्य बना दिए गए। हमीरपुर जिले में भी प्रधान और अन्य पदों की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर सदस्यता की है। सदस्यता अभियान ऑनलाइन था। सदस्य बनने को आधार कार्ड और वैद्य मोबाइल नंबर अनिवार्य किया था। युकां की सदस्यता सूची में न केवल भाजपा नेता के पुत्र का नाम है, बल्कि इसके अलावा युवा मोर्चा के पूर्व में रहे कई पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता के बेटे अगस्त्य ठाकुर का कहना है कि युकां का सदस्यता अभियान फर्जी है। इसमें दी गई कुछ जानकारी भी गलत है। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी मुशर्रफ अली ने कहा कि सदस्य बनने के लिए मोबाइल से मिस्ड कॉल करना जरूरी है। इसके बाद ही ओटीपी जनरेट होता है। गलत सूचना की संभावना न के बराबर है, लेकिन फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें